पेंड्रा–मरवाही । खबर कवरेज कर लौट रहे एक पत्रकार पर रास्ते में हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 8 जनवरी 2026 की बताई जा रही है। पीड़ित पत्रकार सुशांत गौतम अपने सहयोगी के साथ वाहन से लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।

पत्रकार सुशांत गौतम ( पीड़ित )

शिकायत के अनुसार हमलावरों ने वाहन से उतरने का दबाव बनाया और धमकी दी। इसके बाद लोहे की रॉड या डंडे से गाड़ी के ड्राइवर साइड का कांच तोड़ दिया गया। कांच के टुकड़े चेहरे और माथे पर लगने से पत्रकार को चोट आई, जिसका चिकित्सकीय परीक्षण (MLC) कराया गया है।

मोबाइल छीना, वीडियो बंद कराने का आरोप
शिकायत में यह भी कहा गया है कि हमलावरों ने पत्रकार का मोबाइल फोन जबरन छीन लिया और फोन बंद करा दिया, ताकि घटना की रिकॉर्डिंग न रहे। घटना के दौरान पत्रकार और उनके साथी को गंभीर खतरा बताया गया है।

खनन और क्रेशर से जुड़ी खबर का कनेक्शन?
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनका इलाके में क्रेशर संचालन और खनन गतिविधियों से संबंध है। बताया गया है कि पत्रकार इसी क्षेत्र में अवैध खनन और पर्यावरण से जुड़ी खबरों की कवरेज कर रहे थे।

सबूत सौंपे, FIR दर्ज
घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के साथ मेडिकल रिपोर्ट, घटना से जुड़े वीडियो और वाहन क्षति की तस्वीरें पुलिस को सौंपी गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FIR

आरोपितों के नाम
जयप्रकाश विश्वकर्मा, सुधीर बाली,लल्लू तिवारी
(साथ में अन्य अज्ञात व्यक्ति भी बताए गए हैं)

पत्रकार सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना के बाद क्षेत्र में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय पत्रकार संगठनों ने मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Coverej की गई खबर
Video clip जिसमें कार पर हमला किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *