पावन छत्तीसगढ़, बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के लोफदी फोकटपारा में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। पति ने चरित्र शंका में पत्नी की लोहे के सब्बल से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया।

घटना 11 दिसंबर की है। आरोपी का नाम जितेंद्र केवट (35) है, जो तखतपुर के खपरी का रहने वाला है। बताया गया है कि उसने अपनी पत्नी संतोषी केवट के सिर पर सब्बल से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कराई।

मृतिका संतोषी केवट और आरोपी पति

एएसपी राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन और निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस ने लगातार दबिश दी। आरोपी दूसरे राज्य भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे खपरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *