रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। यह आदेश गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 27 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक आधार पर 3 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) और 3 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
सभी तबादले तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेंगे।आदेश में शामिल अधिकारियों में श्री अभिषेक कुमार झा, श्री प्रशांत शुक्ला और श्री संदीप मित्तल का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। इन अधिकारियों को रायपुर जिले के अलग-अलग विभागों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डीएसपी स्तर के अधिकारियों श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी, श्री खलबेर पटेल और श्री तुलसीराम लेकाम को भी उनके वर्तमान पदस्थापन से हटाकर नई जगह पदस्थ किया गया है।सरकार की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
आदेश में यह भी उल्लेख है कि संबंधित स्थानांतरणों को सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति प्राप्त है।गृह विभाग द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे तबादलों का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी और सुचारू बनाना बताया गया है। इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश की कॉपी –


