कोरबा शिक्षक सड़क हादसा
कोरबा शिक्षक सड़क हादसा

कोरबा शिक्षक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से शिक्षक अजय थवाईत की मौत

कोरबा। जिले के कटघोरा विकासखंड के जेजरा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक अजय थवाईत की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव और शिक्षा जगत में शोक की लहर है।

ये भी पढ़े:-https://paawanchhattisgarh.com/?p=2886

जानकारी के मुताबिक, अजय थवाईत रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। उनकी पत्नी उन्हें स्कूल के पास छोड़कर वापस घर लौट गई थीं। इसी दौरान जब अजय थवाईत सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार और बेकाबू बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

हादसे में बाइक चला रहा एक युवक भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं बाइक पर सवार उसका दूसरा साथी दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली है और फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े :-http://रायपुर में 45 करोड़ के नकली नोट का सौदा, 1.13 करोड़ की ठगी

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाइक की तेज रफ्तार हादसे की सबसे बड़ी वजह बनी। मामले की जांच जारी है।

इधर, इस हादसे के बाद जेजरा गांव के लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के सामने से रोजाना तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं, लेकिन अब तक यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

लोगों ने प्रशासन से स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर बनाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।

शिक्षक अजय थवाईत के निधन से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है और हर कोई इस हादसे को लेकर दुख जता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *