Surajpur Crime
Surajpur Crime

Surajpur Crime: सूरजपुर के बसदेई क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी असलम अंसारी को गिरफ्तार किया।

सूरजपुर। Surajpur Crime News : जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कई महीनों से फरार चल रहे आरोपी असलम अंसारी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया है।

read also :-https://paawanchhattisgarh.com/?p=2916

Surajpur Crime News : जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह

पुलिस के अनुसार ग्राम जूर निवासी हसीना बीबी ने बसदेई चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके परिवार और मोहम्मद अयुब के परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

14 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे हसीना बीबी अपने ससुर सफी अहमद और बहू सहेबा के साथ खेत में बने झाला में बैठी थीं। इसी दौरान अयुब अंसारी, उसके दोनों बेटे, भतीजा और पत्नी डंडा-लाठी लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

बीच-बचाव करने पहुंचे पति पर हमला

शोर सुनकर हसीना बीबी के पति मो. यासीन मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में मो. यासीन के सिर पर गंभीर चोट लगी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य भी मारपीट में घायल हो गए।

घायल मो. यासीन को तत्काल जिला अस्पताल सूरजपुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया।

Surajpur Crime News: कई धाराओं में मामला दर्ज

पीड़िता की शिकायत पर बसदेई चौकी पुलिस ने अपराध क्रमांक 244/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 351(3), 115(2), 191(1), 191(2), 109 और 249 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

भोपाल और दंतेवाड़ा में छिपता रहा आरोपी

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर आरोपियों की तलाश तेज की गई। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी असलम अंसारी ग्राम सरमा में छिपा हुआ है।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि घटना के बाद वह अंबिकापुर, दंतेवाड़ा और भोपाल में छिपकर रह रहा था।

डंडा बरामद, अन्य आरोपी अब भी फरार

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान असलम अंसारी (29 वर्ष) निवासी जूर मियांपारा, चौकी बसदेई के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Surajpur Crime News: पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

External Links

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *